Tuesday, March 29, 2011

शिकायत है......!!!

शिकायत है दिल से ये मेरी आज
की उल्झानोंको पार कर
हर मुश्किल रास्ते की युही तबाह कर
मुश्किलें तो जिंदगी का बेतोड़ हिस्सा है
उन्ही के बिच में जिंदगी का किस्सा है
फरयाद है मेरी दिल से ये आज
हर हसीं लम्हे की तू पहचान कर
ये आसमान भी खुला है और ये वादिया भी हसीन
खो जाये उन खुबसुरतियों में ये दुआ कर
खुबसूरत है मौसम और जिंदगी सुहानी
हर एक बिता पल इसमें जैसे कोई कहानी
जिंदगी में आनेवाला हर एक शख्स किसी मकसद से आता है
छोटे छोटे से यादगार पल वो साथ में लाता है
ख्वाहिश है मेरी दिलसे ये आज
हर एक पल को तू बनादे खास
यादोंको तू कुछ बनादे इस कदर यादगार
जिंदगी से हो हमें बेहद इन्तेहा प्यार
आरजू है मेरी दिलसे ये आज
की हर प्यार की आरजू पूरी हो जाये ...
शिकायत है......!!!

No comments: